Top News

औरैया में लक्खी चोरी का हुआ खुलासा, लाइसेंसी बंदूक बरामद

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21संवाददाता औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने सदर क्षेत्र के गांव जरूहूलिया में करीब एक वर्ष पूर्व हुई लक्खी चोरी का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लाइसेंसी एसबीबीएल बन्दूक बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 01 मार्च की रात्रि में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जरूहूलिया निवासी भूप सिंह के घर पर लक्खी चोरी हुई थी, जिसमें चोरों ने एक अदद लाइंसेंसी एसबीबीएल बन्दूक समेत लाखों रूपए के सोने चांदी के जेवरात आदि की घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना को अंजाम देने वाला मुख्य अभियुक्त सोनू उर्फ मोहित उर्फ बुद्दू सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी ग्राम जरुहौलिया को पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर ग्राम भाउपुर सर्विस रोड़ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से जरूहूलिया में चोरी की गयी लाइसेंसी सिंगल बैरल बन्दूक भी बरामद कर ली है। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم