Top News

पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

औरैया: मिशन शक्ति अभियान के तहत आज दिनांक 27 फरवरी को पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें घरेलू हिंसा की रोकथाम के प्रति पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया , और उनकी सुरक्षा और सम्मान अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारियां दी गई और शपथ दिलाई गई कि कोई भी महिला न तो हिंसा सहेगी न किसी महिला को सहने देगी। हिंसा का डटकर मुकाबला करेगी। महिला समूहों को पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओ को 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1098 चाइल्ड लाइन 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में भी बताया गया। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्रों में भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी संगम भदौरिया व नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्य दिलीप गुप्ता, पुष्पा शर्मा, छाया तिवारी, मजू तिवारी नेहा शुक्ला व पुलिस की अन्य महिला अधिकारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने