औरैया जिलाधिकारी ने किया बुण्देलखण्ड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण,
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 अजीतमल । जिलाधिकारी सुनील वर्मा ने एसपी अपर्णा गौतम, एसडीएम विधूना राशिद अली खान, एसडीएम अजीतमल रमापति तथा राजस्व कर्मचारी सहित निर्माणदायी संस्था दिलीप बिल्डिकान कम्पनी के परियोजना प्रबन्धक उत्तम कुमार, सुजीत राय, लाइजनिंग आफीसर सचिन जैन, ज्ञानेन्द्र सिंह, एसएन दुबे आदि अधिकारीगणों के साथ बुण्देलखण्ड एक्सप्रेसवे निर्माण का निरीक्षण किया। तथा आ रही बाधाओं को देखते हुये भूमि अधिग्रहण के सम्बन्ध में किसानो ंसे बातचीत की। किसी भी कीमत पर निर्माण में कोई बाधा न आने देेने की बात कहते हुये किसानों की समस्याओं का भी उचित निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
बुण्देलखण्ड एक्पे्रसवे निर्माण कार्य आगामी 2021 के अन्त तक पूरा करना है। निर्माणदायी संस्था दिलीप बिल्डिकाॅन की ओर से कराये जा रहे कार्य में कुछ जगहों पर भूमि अधिग्रहण को लेकर समस्या सामने आ रही है। किसानों से आपसी सहमति के आधार पर कम्पनी को लगातार कार्य पूर्ण करने के दिशा निर्देश आला अधिकारियों की ओर से दिये जा रहे हैंे। क्षेत्र के ग्राम रामपुर वैश्य, फतेहपुर रामू, मुड़ैना रामदत्त, आदि गांवों में भूमि अधिग्रहण को लेकर आ रहे अवरोधों का मौके पर पहुॅचकर आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया। गांव के किसानों को बुलाकर उनसे बातचीत की। डीएम की बातचीत और आश्वासन से संतुष्ट किसान अधिग्रहीत भूमि का बैनामा करने के लिये तैयार हो गये। वहीं डीएम ने किसानों को कोई परेशानी न होने देने का आश्वासन भी किसानों को दिया। किसानों से बातचीत उपरांत डीएम ने आला अधिकारियों के साथ परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक समीक्षा की। निर्माण गति और कार्य से संतुष्ट दिखे जिलाधिकारी ने कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
परियोजना प्रबन्धक उत्तम कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर भूमि अधिग्रहण को लेकर समस्या आ रही थी। डीएम की ओर से किसानों को संतुष्ट कर दिया गया है। शीघ्र ही शेष रह गई अधिग्रहीत भूमि का भी बैनामा हो जायेगा। निर्माण कार्य लगातार गति पकड़ रहा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know