अन्नू सेंगर को प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ व अनुराग ठाकुर को प्रदेश महामंत्री मुख्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश बने

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21

औरैया:आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय महाराणा प्रताप युवा सेना भारत एक नया संगठन है जिसका गठन  राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिसोदिया व राष्ट्रीय संरक्षक सुरेश सिसोदिया जी के कर कमलों के द्वारा हुआ है  आपको बताए उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना तहसील से समाज सेवक के रूप में लोंगो के दिलों में जगह बना चुके अन्नू ठाकुर को प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ उत्तर
प्रदेश व अनुराग ठाकुर को प्रदेश महामंत्री मुख्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश  की जिम्मेदारी सौंपी गयी, लोंगो को पता चलते ही उन्होंने समाज सेवक अन्नू सेंगर व अनुराग ठाकुर को सोशल मीडिया के माध्यम लोंगो ने ढेरों बधाईयां दी। आपको बताएं ये एक सामाजिक संगठन है जिसका मुख्य कार्य एक जुट होकर के कार्यों का पूर्ण रूप से निर्वाहन किया जाएगा संगठन से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि अपनी पूरी कर्मठता ईमानदारी व सक्रियता के साथ सभी दायित्वों का निर्वाहन राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए गए संकल्प को पूरा करेंगे। इस संगठन का राष्ट्रीय कार्यालय अकबरपुर महाराणा प्रताप नगर जिला मथुरा में बनाया गया है  जिससे कि संगठन में हो रही गतिविधियों का आदान प्रदान कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाता है  समाज सेवक अन्नू ठाकुर  व अनुराग ठाकुर ने बताया है कि यह् संगठन गरीबों के हक की लड़ाई  को लड़ेगा और उन्हें न्याय दिलवाने में मदद करेगा वहीं दूसरी तरफ जिस प्रकार से देश मे बहन बेटियों पर हो रहे हत्याचार को रोकने के लिए हर एक ठोस कदम उठाकर हो रहे हत्याचार को रोकने में सफल बनायेंगे। व जल्दी ही इस संगठन के विस्तार को लेकर एक सभा गठन किया जाएगा जिसमें जल्द ही पदाधिकारियों को पद नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم