प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लेकर उच्च अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन
रिपोर्ट सौरभ त्यागी
जनपद जालौन
बाबई
ग्राम पंचायत बाबई के ग्रामीणों ने आज प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लेकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा ।इधर सूबे के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर नकेल कसने मैं लगे हुए हैं लेकिन कई ग्राम प्रधान सचिव अपनी काली करतूतें करने से बाज नहीं आते हैं ऐसा ही मामला जनपद जालौन के बाबई गांव से सामने आया है जहां पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार व सचिव दिलीप कुमार ,व उनके गुर्गे मुख्यमंत्री के आदेशो को दिखा रहे ठेंगा। गजब की बात तो ये है कि ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार विरोध करने बाले व्यक्ति को झूठे मुकदमे मैं फसाने की धमकी भी देते है । इसीलिए लोग प्रधान धर्मेंद्र कुमार का विरोध करने से डरते हैं ग्रामीणों का कहना है कि पैसे लेकर अपात्रों को आवास दिए जा रहे हैं ग्राम पंचायत बाबई मैं विकास कार्य के लिए आये पैसे का बंदर बांट किया जा रहा है और मनरेगा में फर्जी जॉब कार्ड चला कर अबैध तरीके से उगाही की जा रही है। प्रधान द्वारा दी गई धमकी की बात का खुलासा ग्राम पंचायत बाबई मैं रहने बाले राधे श्याम ने किया।
जो कि ग्राम प्रधान से अपनी मजदूरी मांगने गए थे और ग्राम प्रधान ने झूठे मुकदमे मैं फ़साने की धमकी तक दे डाली।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know