सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन और ठेलियां बनीं मुसीबत, पैदल चलना भी मुश्किल
दिबियापुर:सड़कों पर जगह-जगह बेतरतीब खड़ी रेहड़ी-ठेलियो,बाइकों के कारण पैदल चलना मुश्किल होती जा रही है। स्थिति यह है कि जाम के कारण लोगों का सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
दिबियापुर स्टेशन रोड। क्षेत्र में सड़कों पर जगह-जगह बेतरतीब खड़ी रेहड़ी-ठेलियों,गाड़ियों के कारण यातायात व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। स्थिति यह है कि जाम के कारण लोगों का सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। घंटों जाम लगने के बाद भी स्टेशन रोड पर पुलिसकर्मी सड़कों पर नजर नहीं आते। ऐसे में कैसे व्यवस्थाओं में सुधार होगा यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर प्रत्येक माह पुलिस, प्रशासन और व्यापारियों की बैठक आयोजित की जाती है, लेकिन जितने भी नियम बैठकों में बनाए जाते हैं वह धरातल पर कहीं भी नजर नहीं आते। नतीजा शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल होती जा रही है।नहर से लेकर ओवरब्रिज, संपर्क मार्गों तक बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने बताया, कि प्रशासन की अनदेखी के कारण व्यवस्थाएं बिगड़ती जा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वाले लोगों को होती है। अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को बीच सड़क से गुजरना पड़ता है। पूर्व में हुई दुर्घटनाओं के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
इन स्थानों पर है अव्यवस्था
शहर में सबसे अधिक परेशानी स्टेशन रोड, नहर, सहायल रोड, में बनी हुई है। इन स्थानों पर कई लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। साथ ही रेहड़ी-ठेली वाले भी सड़कों पर अतिक्रमण कर देते हैं। ऐसे में आए दिन अव्यवस्था बनी रहती है। वहीं, कोतवाल रामसहाय का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। जाम से निजात दिलाने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know