प्रतिभा निखार में ऐसे कार्यक्रम आवश्यक - अमरनाथ दीक्षित
सहार:स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज सहार के भौतिकी प्रवक्ता एवं इमर्जिंग साइंस क्लब के समन्वयक रामेन्द्र सिंह कुशवाहा द्वारा विद्यालय के अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के लिए अभिनव कार्यक्रम "कौन बनेगा रमन और कौन बनेगी क्यूरी" सीजन-2 (KBR & KBC - 2020) का आयोजन 3 चरणों में किया गया । दोनों महान वैज्ञानिकों के जन्मदिवस पर आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीआईओएस प्रतिनिधि अमरनाथ दीक्षित प्रधानाचार्य जीआईसी अयाना, विशिष्ट अतिथि राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार और इसी वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती सुनीता कटियार एवं एसडीओ (विद्युत) गगन अग्निहोत्री का प्रबंधक अक्षय पाण्डेय, प्रधानाचार्य किशोर कुमार, भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा समेत सभी शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह भेंट किए । तत्पश्चात अतिथियों ने कार्यक्रम के विजेता दस छात्रों (शिवम कुमार कक्षा 7, गोलू बाबू कक्षा 10, गोलू कुमार कक्षा 10, आशुतोष कक्षा 10, दिलीप कुशवाहा कक्षा 11, हरीतोष कक्षा 11, रिषी कुमार कक्षा 11, उत्कर्ष मिश्रा कक्षा 12, अक्षत भारद्वाज कक्षा 12, अमन कुमार शाक्य कक्षा 12) को आई एम रमन अवार्ड दिया गया जबकि विजेता नौ छात्राओं (डोली कक्षा 7, नन्दिनी कक्षा 8, शिवांगी कक्षा 8, पायल सोलंकी कक्षा 11, पलक सोलंकी कक्षा 11, आस्था शर्मा कक्षा 11, प्रतीक्षा कक्षा 12, छवि भारद्वाज कक्षा 12 और कला वर्ग की प्रिया कक्षा 12) को आई एम क्यूरी अवार्ड प्रदान किया गया ।
विज्ञान प्रसार से संबंध इमर्जिंग साइंस क्लब के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का कोविड-19 के चलते ऑनलाइन आयोजन किया गया । जिसमें दिनांक 15 अक्टूबर वैज्ञानिक जीवनी वाचन प्रतियोगिता तथा 24 अक्टूबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भाषण प्रतियोगिता और 30 अक्टूबर को सामान्य विज्ञान परीक्षा कराई गई । तीनों गतिविधियों के उच्च गुणांक प्राप्त कक्षा 6 से 12 तक के 10 विजेता छात्रों को आई एम रमन अवार्ड जबकि 9 विजेता छात्राओं को आई एम क्यूरी अवार्ड प्रदान किया गया ।
विद्यालय की तरफ से पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरवा फकीरे की शिक्षिका श्रीमती सुनीता कटियार राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने पर और श्री गांधी इंटर कॉलेज एरवाकटरा के वरिष्ठ लिपिक शिवबालक के सुपुत्र गगन अभिनेत्री के एसडीओ (विद्युत) पद प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया । विद्यालय के हाई स्कूल परीक्षा 2020 के टॉपर जितेंद्र कुमार और इण्टर की टॉपर छात्रा पूजा राजपूत को भी सम्मानित किया गया ।
तत्पश्चात सभी अतिथियों ने रामेन्द्र कुशवाहा द्वारा कोरोना लॉकडाउन में गांव - गांव चलाए गए "स्ट्रीट क्लास" कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय में स्थापित "शिव-गंगा बुक बैंक" की भी खूब तारीफ की ।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिभा निखार में बहुत आवश्यक हैं । मनीष कुमार ने वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्टाफ की प्रशंसा की ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know