दिवाली से पहले पाक की ‘नापाक’ हरकत, गोलाबारी में बी एस एफ के जवान एस आई राकेश डोवाल शहीद।।

दिवाली से पहले पाक की ‘नापाक’ हरकत, गोलाबारी में बी एस एफ के जवान एस आई राकेश डोवाल शहीद।।

गोलाबारी में और भी कई लोग हुए शहीद ।। भारतीय सेना ने दिया मुह तोड़ जवाब!

ब्यूरो चीफ सौरभ त्यागी

(जालौन)-
बार-बार भारतीय जवानो से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दिवाली से पहले त्योहार का माहौल बिगाड़ने के लिए शुक्रवार की सुबह पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। एलओसी के पास 4 सेक्टरों में संघर्ष विराम के उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की गई। इस दौरान पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल सहित जवान शहीद हो गए।
बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, राकेश डोभाल उत्तराखंड के गंगानगर ऋषिकेश के मूलनिवासी है! वह बीएसएफ आर्टी रेजिमेंट के एस आई पद पर बारामुला में तैनात थे। 12 बजकर 20 मिनट पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए उनके सिर पर गोली लगी । सवा एक बजे उनका निधन हो गया। उधर, पूंछ जिले के सवजियान इलाके में भी पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है। भारतीय सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही से दुश्मनों के हौसले पस्त है, पर अपनी नापाक हरकत के स्वभाव के कारण वह सीजफ़ायर का उल्लंघन करता रहता है!

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم