अजय पोरवाल उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर:शुक्रवार को स्थानीय अवतार क्लीनिक में भगवान धनवंतरि की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं नीमा के जिला कोषाध्यक्ष ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये कहा कि धनवंतरि आयुर्वेद के जनक हैं जिन्होंने मानव कल्याण के लिये आयुर्वेद पद्धति से उपचार की खोज की।इस मौके पर डाँ० हरी बाबू गुप्ता एवं डाँ० अनिल कुमार सिहं गौर समेत सलीम मोहम्मद ,अनिल यादव गुड्डू एवं अभय प्रजापति आदि मौजूद रहे।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know