कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ सौरभ त्यागी जालौन
पर्वों को शांति एवं भाईचारे से मनाने की बनी रणनीति
कालपी (जालौन) गुरुवार को कोतवाली कालपी के परिसर में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हूई।इस मौके पर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले धनतेरस, दीपावली तथा भैया दूज के पर्वो को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर रणनीति तैयार कर के व्यवस्थाओ को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह ने कहा कि कालपी नगर में त्योहारों को आपसी प्रेम और भाईचारा से मनाने की परम्परा रही है।इसलिए सभी लोग आपसी सहयोग, प्यार, मोहव्वत तथा सौहार्द से पर्वों को मना कर एतिहासिक नगरी कालपी की गौरवशाली परम्परा को कायम रखें। कोतवाल ने बताया कि त्योहारो को मद्देनजर रखकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे। अगर किसी ने भी गड़बड़ी उत्पन्न करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।मीटिंग में त्योहार पर सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने की सहमति जताई गई तथा समाजिक कुरीतियों से दूर रहने पर बल दिया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम यू.के.ओझा, एस.एस.आई.दिनेश कुमार कुरील, सब इंस्पेक्टर गजेन्द्र सिंह, कमल किशोर, शिवकुमार रावत, बडा़ स्थान के महन्त रामकरण दास महाराज, भारत सिंह यादव, नरेन्द्र कुमार तिवारी, शिवबालक सिंह यादव, रविन्द्रनाथ गुप्ता, कल्लू मस्तान, उमेर अंसारी, वहीद खान, अरविन्द यादव, दिलीप कुमार पाठक, सुनील कुमार पटवा, सलीम अंसारी आदि ने विचार प्रकट करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए सुझाव दिए।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know