ईवीएम मशीन पर नहीं किसी को विश्वास*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मेजर आशीष चतुर्वेदी सोमवर को नगर के दौरे पर थे। उन्होंने 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए औरैया पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व नौजवानों में जोश भरने का काम किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार सर्व समाज की सरकार है। मौजूदा भाजपा सरकार सिर्फ एक जाति विशेष को लेकर राजनीति कर रही है , और लोगों में द्वेष भावना पैदा कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी समय समाजवादी सरकार का है। कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्र नेता राजा तिवारी एवं भूपेंद्र प्रजापति ने औरैया जिले की सीमा पर मेजर आशीष चतुर्वेदी का भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात हिमांशु पाल ने अपने साथियों के साथ इंडियन आयल पर व ऋषभ त्रिपाठी ने जालौन चौराहे पर उनको फूल मालाओं से लाद दिया, मेजर के औरैया आगमन पर उनके जोशीले अंदाज से युवाओं का जोश देखते बन रहा था। इसके पश्चात उन्होंने औरैया नगर में एक निजी कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया , और कहा की होने वाले उपचुनाव में 8 सीटों में से 5 सीटें सपा की झोली में मिलेंगी। उन्होंने ईवीएम मशीन पर भी बोला कहा कि ईवीएम पर किसी भी पार्टी को विश्वास नहीं है।इस मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया , महासचिव ओम प्रकाश ओझा , वरिष्ठ नेता रामपाल यादव, जितेंद्र दोहरे, छैया त्रिपाठी , अशोक गुप्ता, अजय तिवारी, रमेश शर्मा, अंजलि अवस्थी, पुष्पेंद्र यादव, अनुज यादव , जयवीर दोहरे, अजय यादव , बिल्लू भाई, गौरव यादव, विकास पाल, घनश्याम यादव , शिवम सक्सेना व मीडिया प्रभारी अमित यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know