उत्तर प्रदेश न्यूज21
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में छोटी बच्ची यानी 'मुन्नी' का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा इन दिनों खासी सुर्खियों में है. फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. हर्षाली मल्होत्रा की इन दिनों कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फोटोज में देखा जा सकता है कि अब उनका लुक फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के मुकाबले पूरी तरह से बदल गया है.हर्षाली मल्होत्रा को तस्वीरें में पहचान पाना भी मुश्किल लग रहा है. 'बजरंगी भाईजान' साल 2015 में रिलीज हुई थी. उस फिल्म के
दौरान हर्षाली मल्होत्रा की उम्र महज 7 साल की थी और अब वह 12 साल की हो गई हैं. दिवाली और भाई दूज जैसे त्योहार के मौके पर उन्होंने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. फैन्स भी उनकी पोस्ट पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.हर्षाली मल्होत्रा को इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनका जन्म 3 जून 2008 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ. फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के बाद हर्षाली मल्होत्रा की क्यूटनेस इंटरनेट पर छा गई थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने 'नास्तिक' में अर्जुन रामपाल के साथ काम किया.

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know