Top News

कहासुनी होने पर नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

नवनीत पोरवाल ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)

फफूंद :थाना के ग्राम दौलतपुर में नवविवाहिता ने अपने कमरें में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय स्वजन खेतों पर काम करने के लिए गए थे। जब स्वजन दोपहर में घर पहुंचे तो उन्होंने अंदर जाकर देखा तो विवाहिता का शव लटकते देख वह सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। खुदकुशी किए जाने के पीछे पति-पत्नी में फोन पर हुई कहासुनी बताई जा रही है। उधर मायके पक्ष के लोग ट्रैक्टर भर आ गए और ससुरालीजनों की जमकर पिटाई की।
जालौन जनपद के थाना कालपी के मोहल्ला नई बस्ती निषाद नगर निवासी संतोष कुमार ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका देवी की शादी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर के मजरा राम नगर निवासी श्रीपाल के पुत्र राममिलन के साथ 28 जून को थी। शादी के 15 दिन बाद पति राम मिलन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने चला गया। घर पर मां- पिता के पास पत्नी को छोड़ गया था। आरोप है कि शुक्रवार की शाम को मृतका ने अपने पति को फोन किया और साथ ले जाने के लिए कहा। जिस पर उनमें कुछ कहासुनी हो गई।शनिवार की सुबह खाना खाकर ससुरालीजन खेतों पर बाजरा काटने चले गए। दोपहर में जब वह घर वापस आए तो देखा कि कुंडी अंदर से बंद थी। किसी तरह दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो प्रियंका फांसी के फंदे से झूल रही थी। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस व स्वजनों को सूचना दी। मौके पर सीओ आजीतमल कमलेश नारायण पांडेय, नायब तहसीलदार पवन कुमार, थानाध्यक्ष राजेश सिंह, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की। जानकारी होने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग ट्रैक्टर भरकर आ गए। मृतका के स्वजनों ने प्रियंका की श्री कुमारी, ससुर श्रीपाल, ननद श्री देवी को जमकर पीटा। माहौल बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह बचाकर मृतका के ससुरालीजन को गाड़ी में बैठा कर थाने भेजा। मृतका के पिता संतोष कुमार ने हत्या का अंदेशा जताया है। मृतका के पिता संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद वह तहरीर देंगे। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने