अजय राजपूत ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
दिबियापुर :कस्बा के चर्चित डाकघर के एजेंट मनोज दुबे हत्याकांड मामले में शनिवार को लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की टीम थाने पहुंची। टीम ने घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही मामले की जांच कर रहे विवेचक से जानकारी हासिल की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं। लखनऊ की विधि विज्ञान टीम डा. एसके झा, अरुण शुक्ला एवं एसके मौर्या ने कन्हों के पास स्थित घटना स्थल रेलवे लाइन पहुंचकर बारीकी से परीक्षण करते हुए निकल रही ट्रेन के सामने पानी से भरी बोतल फेकतें हुए कई ट्रायल किए। वह घंटों तक रेलवे लाइन के आसपास जांच करते रहे। बाद में जांच टीम कैंजरी रेलवे क्रासिग भी पहुंची। जहां उसने सीसीटीवी कैमरे को खगांलते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक मनोज दुबे का पोस्टमार्टम हाउस में विसरा सुरक्षित किया गया है। जो जांच के लिए लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। इस दौरान अपराध निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा एवं कस्बा इंचार्ज ज्ञानेन्द्र सिहं आदि मौजूद रहे। 24 अगस्त को मनोज दुबे अपनी बाइक लेकर घर से चले गए थे और बाद में 28 अगस्त को कन्हों गांव के समीप रेलवे लाइन पर शव पड़ा मिला था। उन्होंने मनोज की मौत के मामले में तीन टीमें भी गठित की थी, जो अभी तक मामले की जांच कर रही हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know