*कोंच में बगैर लॉक की बाइकें पुलिस ने खड़ी कराईं कोतवाली में*
*रिपोर्ट :- सौरभ त्यागी
कोंच(जालौन) आये दिन बाइकें चोरी होने की घटनाओं को रोकने के लिये कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तहसील मुख्यालय परिसर में अभियान चलाकर बगैर लॉक की आड़ी तिरछी एवं निर्धारित स्थान से अलग खड़ी 14 बाइकें जब्त कर कोतवाली में खड़ी कर दीं।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक इमरान खान ने सम्बंधित बाइक चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा की
भविष्य में बगैर लॉक की बाइक खड़ी मिलने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।उक्त कार्यवाही में एसएसआई राजेश सिंह, दरोगा मदन पाल, दरोगा धर्मेन्द्र आदि शामिल रहे।
भविष्य में बगैर लॉक की बाइक खड़ी मिलने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।उक्त कार्यवाही में एसएसआई राजेश सिंह, दरोगा मदन पाल, दरोगा धर्मेन्द्र आदि शामिल रहे।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know