Top News

दिबियापुर व आस पास के गावो डेंगू ने पसारे पांव, जिससे दो महिलाओं की हुई मौत

नवनीत पोरवाल ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)

दिबियापुर (औरैया):नगर के आसपास के गांवों में डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। गुलरिहा और जमौली में दो दिन में दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव का कहना है कि उनके क्षेत्र में अभी डेंगू का कोई मरीज नहीं है।दो दिनों में दो महिलाओं की बुखार के दौरान प्लेटलेट्स कम होने के कारण मौत हो गई। परिजनों ने दोनों महिलाओं के डेंगू होने की जानकारी दी है। गुलरिहा निवासी एक महिला को तीन दिन पहले बुखार आया। दिबियापुर के बाद औरैया एवं कानपुर में इलाज हो रहा था।
कानपुर में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। थाने के पीछे रहने वाली एक महिला अपने मायके कंचौसी के पास गांव जमौली में थी। इसी बीच उसे बुखार आया। इसके चलते वह दो दिन पहले थाने के पीछे अपनी ससुराल आ गई। एक दिन दिबियापुर में असेनी में स्थित एक अस्पताल में इलाज चला। शुक्रवार की शाम हालत बिगड़ने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ.जितेंद्र यादव का कहना है कि अभी सीएचसी दिबियापुर क्षेत्र में डेंगू का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। इधर, नगर पंचायत दिबियापुर के चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों की दवा छिड़काव के लिए ईओ को 20 दवा छिड़काव मशीने मंगाने के लिए कहा गया है। ताकि प्रतिदिन सभी वार्डों में दवा छिड़काव हो सके। इसके साथ ही प्रतिदिन नगर के दो वार्डों में फागिंग हो रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने