औरैया। पूर्व एआरटीओ के निलंबित होने के बाद जनपद को नये एआरटीओ मिले हैं। जिन्होंने आज बुधवार को ककोर मुख्यालय पर पदभार गृहण कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने अवैध खनन एवं ओवर लोडिंग तथा वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने को कहा है। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित के खिलाफ शीघ्र संज्ञान लिया जाएगा।
औरैया जनपद में पूर्व में तैनात एआरटीओ धनवीर सिंह यादव के निलंवन के बाद पद रिक्त चल रहा था। उनके स्थान पर नवागंतुक एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव जोकि मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं। तथा वह लखनऊ मुख्यालय से आए हुए हैं। उन्होंने बुधवार को ककोर मुख्यालय अपने कार्यालय पहुंचकर पद भार गृहण किया। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध रूप से होने वाले खनन तथा अंतर जनपदों से अवैध रूप से आने वाले गिट्टी , मोरंग व बालू आदि पर विशेष संज्ञान लिया जाएगा। वही ओवर लोडिंग पर भी पूरी तरह से अंकुश लगाते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्य सवारी वाहनों पर भी क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वह किसी के दबाव में कोई काम नहीं करेंगे।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know