चीफ -मनोज तोमर /उत्तर प्रदेश न्यूज 21
गौतम बुद्ध नगर:-दादरी एनटीपीसी दादरी प्रबंधन द्वारा कारपोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर नीति के अंतर्गत जिला गौतम बुद्ध नगर में विद्युत स्टेशन के समीपवर्ती गांवों में वर्ष 2019-20 के दौरान करवाये गये विभिन्न विकास कार्यों की सराहना माननीय सांसद, गौतम बुद्ध नगर द्वारा की गयी है। समूह महाप्रबंधक दादरी को प्रेषित प्रशंसा पत्र के द्वारा माननीय सांसद महोदय ने
एनटीपीसी दादरी प्रभावित समीपवर्ती गांवों में वर्ष 2019-20 के दौरान सीएसआर नीति के अंतर्गत सी सी रोड़ का निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, आर ओ प्लांट की स्थापना, स्टेडियम का निर्माण एवं शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए एनटीपीसी दादरी प्रबंधन की सराहना की है। जिला गौतम बुद्ध नगर में एनटीपीसी दादरी की पहचान एक महत्वपूर्ण संस्थान के रुप में की जाती है। अपनी कारपोरेट सामजिक दायित्व नीति के अंतर्गत एनटीपीसी दादरी प्रबंधन ने पावर प्लांट प्रभावित क्षेत्र तथा समीपवर्ती क्षेत्रों के विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है और जिला गौतम बुद्ध नगर प्रशासन को सदैव यथा संभव सहयोग दिया है। ज्ञातव्य हो कि एनटीपीसी दादरी प्रबंधन द्वारा कोविड-19 प्रभावित जरुरतमंदों की सहायता के लिए खाद्य सामग्री, फेस मास्क, सेनेटाइजर आदि उपलब्ध करवाया गया।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know