संयुक्त जिला चिकित्सालय के बाबू पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन( AIPA)
औरैया: संयुक्त जिला चिकित्सालय औरैया में तैनात वरिष्ठ लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच सीएमओ और प्रशासनिक अधिकारी करेंगे। डीएम अभिषेक सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत होने के बाद सीएमओ ने आरोपित बाबू से सीएमओ कार्यालय में अंधता निवारण का चार्ज छीन लिया है। इसको लेकर अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ में अभी से कानाफूसी शुरु हो गई है। वहीं यह मामला प्रकाश में आने के बाद कई अन्य बाबुओं की धड़कने तेज हो गई हैं। चिकित्सा विभाग में कई बाबू ऐसे हैं जो एक पटल पर वर्षों से जमे हुए हैं।अलीगंज निवासी सीपी पांडेय ने निदेशक चिकित्सा स्वास्थ को पत्र लिखा है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक प्रबल कुमार चतुर्वेदी, अंधता निवारण, कुष्ठ विभाग एवं अन्य चार्ज लेकर करोड़ों का मालिक बन गया है। चाहे चश्मे का ठेका हो या मोतियाबिद की आपरेशन ग्रांट हमेशा कमीशन खाकर अपने चहेतों की दिलाता है। जिससे चार वर्षों में इसने 80 लाख का मकान बनवा लिया, 20 लाख की कार खरीद ली। वहीं पत्र लिखने वाले ने अपनी जान को खतरा बनाया है, उसने बाबू पर गुंडई का भी आरोप लगाया है। इसके आलावा कई बार इसका स्थानांतरण हो चुका है लेकिन उंची पहुंच के कारण इसका ट्रांसफर रुक जाता है। विगत वर्ष इसका समायोजन गैर जनपद हुआ था लेकिन यह फर्जी आदेश द्वारा यहां टिका हुआ है। वहीं इसको लेकर आरोपित बाबू ने शिकायत को फर्जी करार दिया है। कहा जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know