Top News

यूनिफार्म गड़बड़ी की जांच में कई अधिकारी लपेटे में

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21

कन्नौज:यूनिफार्म गड़बड़ी की जांच में कई अधिकारी लपेटे में आ गए हैं। सीडीओ की अगुवाई में बनी तीन सदस्यीय समिति की जांच के आधार पर डीएम ने बीएसए को विधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को कार्रवाई होने की उम्मीद है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बुधवार रात बीएसए केके ओझा को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के आदेश दिए। बीएसए ने बताया कि रिपेार्ट में जो भी दोषी है उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 28 सितंबर को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत समेत
भाजपाइयों ने निजी गेस्ट हाउस में डंप की गई यूनिफार्म को लेकर हंगामा किया था।
डीएम के आदेश पर 361 बंडल को दो कमरों में बंद कर उसे सील कर दिया। सीडीओ आरएन सिंह की अध्यक्षता में सदर एसडीएम गौरव शुक्ला व जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने जांच की।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم