दुकान में लगी आग, अंदर व्यापारी जिंदा जला
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
औरैया:औरैया मुहल्ला वदनपुर निवासी राधा मोहन (55) पुत्र राम प्रकाश दीक्षित निवासी बदनपुर कॉलोनी में रहते थे।जिनकी जूता चप्पल की दुकान मे मंगलवार रात 12:00 बजे के समय अचानक किन्ही कारणों के बजह से आग लग गई। आग लगती देख वहां निवासी लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर सफल न हो पाने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लगभग 1 घंटे बाद 1:00 बजे फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाई। लेकिन तब तक राधा मोहन की दुकान मे लगी आग से वह वहाँ फंसकर जिंदा जल गए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know