Top News

वसन्तपुर ग्राम प्रधान द्वारा बनाए गए शौचालय में किया गया घटिया सामग्री का उपयोग

उत्तर प्रदेश न्यूज21मोहित राजपूत

औरैया:बसंतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत  खरखा  का है जहाँ ग्राम प्रधान द्वारा बनाये जा रहे सार्वजनिक शौचालय की गुणवकता विहीन बना कर अधिकारियो की आँखों मे धूल झोंक रहे हैं। अधिकारियों की माने तो जो शौचालय का मानक है, उसमे नीव भरते समय उसमे 9 इंच की बीम और एक नंबर ईट का तथा मोरम का प्रयोग होना चाहिय था। लेकिन ऐसा कुछ नही हो रहा है।जब कि सरकार के नियमो पर पलीता लगा रहे है। वही जब मीडिया टीम ने ग्राम प्रधान  रामजीत कठेरिया  से बात करनी चाही तो प्रधान बचते नजर आए। उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया । प्रधान रामजीत कठेरिया का कहना है कि dpro साहब खुद देख कर गए है। और उन्होंने कहा सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। तथा अच्छा बन रहा है। अब ये समझने की बात है कि अधिकारियों की मिलीभगत से शौचालय गुडवकता विहीन बनाये जा रहे है या प्रधान रामजीत कठेरिया बसंतपुर खरका में अपनी मनमानी कर रहे है।वही के लोगों ने शिकायत की है। कि हमारे गांव में किसी भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। और न ही कोई गांव के अंदर या बाहर सारी सड़कें वैसी ही पड़ी है।जो भी बनी हुई है वह भी भूत पूर्व प्रधान ने।वाकी सब वैसे के वैसे ही पड़े हैं। जगह-जगह पर पानी का बहाव, नाली की कोई सफाई नहीं,और सड़क पर ज्यादा से ज्यादा गंदगी का रहना। इंटरलॉक सड़क एक उन्होंने बनवाई उसका ज्यादा से ज्यादा पैसा निकाल लेना और सड़क किसी भी प्रकार से सही नहीं बनी है। उसकी नालियां भी सही नहीं बनी हैं गांव वालों का कहना है कि वहां जाकर देखो तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। पर प्रधान रामजीत कठेरिया इस बात को मानने से इंकार कर रहे हैं और उनका कहना है कि आपको जो करना है वह कर सकते हैं।हमको किसी भी अधिकारी या कर्मचारी से कोई डर नही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم