नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
कानपुर:जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण फिलहाल थमता नजर आ रहा है। मंगलवार को जिले में कोरोना से सिर्फ एक संक्रमित की मौत हुई, हालांकि 123 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह रही कि 170 व्यक्ति वायरस को मात देकर कोरोना विजेता बने, जिसमें से कोविड हॉस्पिटलों से 24 डिस्चार्ज किए गए और 146 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में कोरोना संक्रमित 26,142 हो गए हैं, उसमें से 691 की मौत हो चुकी है, जबकि 22,428 स्वस्थ होकर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 3,003 हो गए हैं।सीएमओ डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि जिले में कोरोना से सिर्फ एक संक्रमित की मौत हुई है, जो शास्त्री नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग हैं। वह मधुमेह से पीडि़त थे। कोरोना का संक्रमण होने से दोनों फेफड़े में संक्रमण फैल गया, जिससे एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम हो गया। इस वजह से फेफड़े में सेप्सिस हो गया। इलाज के दौरान हैलट के कोविड हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।अक्टूबर में दूसरी सबसे कम मौतदूसरी सबसे कम मौत अक्टूबर में दूसरी बार कोरोना से सबसे कम मौत हुई है। इससे पहले दो अक्टूबर को एक कोरोना संक्रमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन आंकड़ों को देखते हुए विशेषज्ञ करने लगे हैं कि जिले में वायरस कमजोर होने लगा है। वहीं, 28 सितंबर को तीन कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know