रोहित सविता उत्तर प्रदेश न्यूज़21 उन्नाव
मौरावां उन्नाव: शिक्षाविभाग मे चल रहे आडिड के क्रम मे गुरुवार को बी आर सी पर आडिड टीम द्वारा आडिड होना था। लेकिन बी आर सी पर ना तो आडिड टीम ही आई और ना ही आडिड हुआ। वही बी एस ए के आदेश को भी बी ई ओ ने हवा मे उड़ा दिया। बी एस ए ने आदेश मे कहा था की चेहुल्लुम का अवकाश विद्यालयो मे है जबकि सभी कार्यकाल खुलेंगे लेकिन असोहा का बी ई ओ कार्यालय पूरी तरह से बंद था। जब बी ई ओ सुषमा सेंगर से पूछा गया तो उन्होने गोलमोल जवाब देते हुए आडिड के नाम पर ही बोल दिया की हमारे यहा आडिड होना ही नही था। जबकि विभागीय सूत्रो की माने तो आडिड के नाम पर एक दिन पहले ही खानापूर्ति कर ली गई थी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know