Top News

कोतवाल शशि भूषण मिश्रा ने कहा अपने बच्चों को पड़ोसी व रिश्तेदार के भरोसे अकेले न छोड़े उन्होंने ह्वाट्सएप व एसएमएस नम्बर 7570000100 व7233000100 जारी किए

नारी के सम्मान की सुरक्षा, सभी का सामूहिक उत्तर दायित्व : अंजू बर्मा परगनाधिकारी

राज त्रिपाठी उत्तर प्रदेश न्यूज21

रसूलाबाद (कानपुर देहात):नारी के सम्मान की सुरक्षा सरकार व समाज का सामूहिक उत्तर दायित्व है ।आज की बेटियां शिक्षा के हर क्षेत्र में पुरुषों को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही है ।परंतु सम्मान व सुरक्षा की दृष्टि से काफी असहाय व असहज अवस्था मे है ।सरकार ने इसी लिए मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान को व्यापक रूप से चलाने का  निर्णय लिया है जहाँ सभी विभागों के अधिकारी नारियो से जुड़ी योजनाओं  व सुरक्षा को लेकर उन्हें मजबूत मदद का भरोसा देंगे ।
शनिवार थाना रसूलाबाद परिसर में परगनाधिकारी अंजू बर्मा कोतवाल शशि भूषण मिश्रा व महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ लोकेश शर्मा की मौजूदगी में आशा बहुयो आंगनवाड़ी कार्य कर्तियो समाजिक महिलाओं व बालिकाओं की एक समन्वय बैठक  सम्पन्न हुई ।
परगनाधिकारी अंजू बर्मा ने कहा कि नारी के सम्मान की सुरक्षा का  सामूहिक उत्तर दायित्व सभी का है ।उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर से चलने वाला यह अभियान महिलाओं व
बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान स्वालम्बन बढ़ाने के कार्यो में सभी विभाग पूरी ततपरता से लगकर इस अभियान को सफल बनायें ।उन्होंने कहा यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण व ताकतवर है ।इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।
महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ लोकेश शर्मा ने महिलाओं से सम्बंधित सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर स्वास्थ केंद्र से निशुल्क मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी गयी ।
कोतवाल शशि भूषण मिश्रा ने नारी सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार व शासन ने त्वरित कार्यवाही के लिए 1090 व 112 हेल्प लाइने है जो बहुत पहले  से ही कार्य कर रही है फिर शासन ने महिला सुरक्षा पर एक ह्वाट्स ऐप नम्बर 7570000100 व एस एमएस नम्बर 7233000100 जारी किया है ।उपरोक्त सभी नम्बरो पर महिलाओं द्वारा की गई शिकायत महिला अधिकारी द्वारा ही सुनने के साथ शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय भी रखा जाता है।उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपने बच्चों को घर पर किसी रिश्तेदार पडौसी के भरोसे न छोड़े हो सके तो बाहर जाने पर अपने साथ रखे ।समय समय पर बच्चों से वार्ता भी करते रहे कि उन्हें कोई परेशान तो नही कर रहा है ।महिलाओं को जागरूक करने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है ।
इस मौके पर पुलिस सब इंस्पेक्टर मोना शाक्या व स्वास्थ केंद्र की स्टाफ नर्स ज्योति व आरती जी व महिला सिपाही दिव्या सिंह ने भी महिला सुरक्षा सम्मान पर अपने अपने विचार व्यक्त किये ।अन्य उपस्थित में वरिष्ठ उपनिरिक्षक मोहम्मद हासिक खान  सब इंस्पेक्टर इकबाल अहमद अभिषेक यादव जसवीर सिंह सहित सिपाहियों में भूपेंद्र सिंह गुर्जर संजीव कुमार आशीष पाल आदित्य कुमार सोनी व सभी महिला सिपाही मौजूद रही ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم