रोहित सविता उत्तर प्रदेश न्यूज़21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन मौरावां उन्नाव
मौरावां(उन्नाव):थाना बछरावां गांव हरदोईया निवासी मुस्लिम 30 पुत्र मुस्तकिम व रोशनी 24 पुत्री मुस्तकिम दोनों भाई बहन बछरावां की तरफ से पटाखा, हथगोला, और भारी मात्रा में बारूद की भरी बोरी बाइक में रखकर मौरावां की तरफ आ रहे थे।तभी मौरावां थाना क्षेत्र के गांव कुटीखेड़ा में स्पीड ब्रेकर के पास अचानक विस्पोट हो गया।वही मुस्लिम पुत्र मुस्तकिन की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। भयानक विस्पोट होने से मृतक मुस्लिम का दाहिना पैर कट कर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक मुस्लिम की पत्नी राबिया का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक की दो बेटियां हैं पहली 8 वर्षीय फ़िजा तथा 2 वर्षीय आलिया है। वही मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही मृतक की बहन रोशनी पत्नी रियाज की शादी बछरावां थाना क्षेत्र के गांव पश्चिम गांव में हुई थी रिपोर्ट में रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई वही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलवाकर इलाज के लिए सीएचसी मौरावां भेजा वही डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल रोशनी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने हालात नाजुक देख कानपुर हैलेट रेफर कर दिया। वही मृतक 4 भाई तौफीक वशीम,बउवा में सबसे बड़ा था। मृतक मुस्लिम की एक ही बहन रोशनी है।मृतक की पत्नी राबिया ने बताया कि हमारे पारिवारिक संबंध सही न होने के चलते हम दो वर्षो से अपने ससुराल नही जाते हैं।अपने मायके में ही रहते है।
इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया,सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर,मौरावां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत,असोहा प्रभारी ओमप्रकाश रजक भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहें। वही सीओ पुरवा रमेशचंद्र प्रलयंकर ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ये बारूद और पटाका लेकर कहा जा रहे थे इसकी जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know