Top News

प्रॉपर्टी के बाद अब अतीक अहमद के 11 बैंक खातों को भी किया जाएगा कुर्क

अतीक अहमद के प्रयागराज में सात, नई दिल्ली में दो जबकि बलरामपुर जनपद में भी दो बैंक खाते है. दिल्ली संसद भवन की एसबीआई शाखा और लखनऊ सचिवालय के बैंक खातों को पहले ही कुर्क किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश न्यूज21
प्रयागराज:200 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चलने के बाद अब जिला प्रशासन ने पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद के 11 बैंक खातों को भी कुर्क करने की तैयारी कर ली है. बैंक खातों क़ो कुर्क करने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र भेजा जाएगा. पत्र भेजकर खातों में पड़ी रकम को सीज कराया जाएगा. यह कार्रवाई कैण्ट पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत की जाएगी. डीएम ने बैंक खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है. इस संबंध में तीस अक्टूबर तक खातों को कुर्क करके अनुपालन रिपोर्ट डीएम को भेजनी होगी.

दिल्ली और लखनऊ के खाते पहले ही कुर्क

जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद के प्रयागराज में सात, नई दिल्ली में दो जबकि बलरामपुर जनपद में भिओ दो बैंक खाते है. दिल्ली संसद भवन की एसबीआई शाखा और लखनऊ सचिवालय के बैंक खातों को पहले ही कुर्क किया जा चुका है.

एक और जमीन पर सरकार का कब्ज़ा

इससे पहले शनिवार को पूर्व सांसद अतीक अहमद की एक और प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया गया.  की एक और प्रॉपर्टी को कुर्क कर दिया है. शनिवार को सरकारी अमले ने तकरीबन एक हजार स्‍क्‍वॉयर वर्गगज के प्‍लॉट को जब्त कर सरकारी बोर्ड लगा दिया है. धूमनगंज थाने इलाके के नीम सराय जीटी रोड पर स्थित इस प्‍लॉट की कीमत तीन करोड़ रुपये से ज्‍यादा बताई जा रही है. यह प्‍लॉट अतीक अहमद के ही नाम पर है. जिला प्रशासन का आरोप है कि अतीक अहमद ने इस प्रॉपर्टी को अपने अवैध कमाई से अर्जित की थी.

अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की चोट

गौरतलब है कि अभी तक अतीक अहमद और उसके गुर्गों को जिला प्रशासन ने करोड़ों रुपए की आर्थिक चोट पहुंचाई है. अकेले अतीक अहमद को 200 करोड़ से अधिक की चपत लगी है. अबत अटक अतीक अहमद और उसके गुर्गों की 250 करोड़ की सम्पत्ति या तो जब्त की गई है या फिर उनपर सरकारी बुलडोजर चला है.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم