Top News

Unlock 5.0 Guidelines: 1 अक्टूबर से अनलॉक-5 में क्या रहेगा खुला और क्या बंद

Unlock 5.0 Guidelines: 1 अक्टूबर से अनलॉक-5 में क्या रहेगा खुला और क्या बंद

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन

कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर आने के लिए कई रियायतें दी जा रही है। अनलॉक के पांचवे चरण की शुरूआत होने वाली है। 30 सितंबर को अनलॉक-4 समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से अनलॉक की शुरुआत हो जाएगी। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय अपनी नई गाइड लाइनजारी कर सकता है। माना जा रहा है कि 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले अनलॉक के पांचवे चरण में कई और रियायतें दी जा सकती है।अनलॉक शुरू होने के साथ ही केंद्र सरकार ने कई प्रतिबंधों को हटा दिया है। लेकिन अब भी कई ऐसे क्षेत्र है जहां कोरोना के कारण प्रतिबंध लगे हुए हैं। अगले महीने से फेस्टिवल सीजन की शुरूआत होने जा रही है। नवरात्रा, दशहरा, दिपावली सहित कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार रियायतों में और कई छूट दे सकती है। पिछले महीने गृह मंत्रालय ने कहा था कि  अधिक गतिविधियां खोलने के लिए धीरे-धीरेअनुमति दी जाएगी।बता दें कि पिछले अनलॉक 4 में धार्मिक स्थल, मेट्रो संचालन, सार्जनिक स्थानों पर मॉल, रेस्तारां और जिम को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी थी। बता दें कि सिनेमा हॉल, स्विमिंग पुल और मनोरंजन पार्क के खुलने पर अभी रोक है। अनलॉक के पांचवे चरण में सिनेमा हॉल खुल सकते हैं। इसके अलावा ट्यूरिज्म सेक्टर में कुछ छूट मिल सकती है। कई राज्य सरकारों ने पहले ही होटल, और अन्य पर्यटन सेवाओं शुरू करने का फैसला लिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने