कानपुर में सामने आया समलैंगिक विवाह का मामला, घर से भागकर मौसी-भांजी में शादी का दावा
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
दो सितम्बर को चकेरी से मौसी व लखनऊ से लापता भांजी लापता हुई थी पुलिस के दोनों के गाजियाबाद में मिलने के बाद सचाई सामने आई।
कानपुर:शहर से लापता युवती के मौसी के साथ मिलने पर समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। चकेरी से लापता युवती ने अपनी भांजी के साथ शादी कर ली थी और परिवार वालों के विरोध पर दोनों सहेली के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने तीनों युवतियों को गाजियाबाद में ढूंढ निकाला तो चौंकाने वाली सचाई सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने युवतियों के स्वजनों को सूचना दी है।चकेरी निवासी 19 वर्षीय युवती 2 सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी। स्वजनों द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर जांच शुरू हुई तो जानकारी मिली कि जिस दिन युवती अपने घर से लापता हुई थी। उसी दिन युवती की लखनऊ में रहने वाली 18 वर्षीय भांजी भी लापता हो गई थी। इस दौरान स्वजनों ने भी पुलिस से आशंका जताई की संभवत: दोनों एक साथ गई है। जिसके बाद चकेरी पुलिस ने युवतियों की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद ली तो दोनों की लोकेशन गाजियाबाद में मिली।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know