Top News

बसपा जिलाध्यक्ष ने युवा पीढ़ी में भरा जोश

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवा पीढ़ी में भरा जोश।।

ब्यूरो चीफ सौरभ त्यागी जालौन उत्तर प्रदेश न्यूज़ ट्वेंटी वन

रामपुरा-बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने आज रामपुरा नगर पहुँचकर युवाओं के साथ बुजुर्गों को भी भारत रत्न डा० भीमराव
अम्बेडकर के विचारों को रखते हुये युवाओ को उज्ज्वल भविष्य की राह पर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बसपा जिला अध्य्क्ष संजय गौतम ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमारी पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर चलने व साथ विकास करने की नीति पर चलती हैं।
जिसमें उन्होंने कहा की बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लिए कार्य कर रही है। इस वीच उन्होंने सभी के सहमति से सेक्टर अध्य्क्ष का चयन किया। जिसमें रामपुरा से रिंकू दोहरे को सेक्टर अध्य्क्ष चुना गया। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष सरदार सिंह ने सभा को समापन किया। मीटिंग में उपस्थित हरिसिंह परिहार जिला पंचायत प्रतिनिधि विजय कुमार भदोरिया उर्फ बब्बू भदोरिया,आसदीप दीक्षितसरदार चौधरी, अरविंद जाटव(पूर्व सेक्टर अध्य्क्ष),त्यागी,गोकुल ,विमल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم