घर में घुसकर लाखों की नकदी व जेवरात पार किए
नवनीत पोरवाल आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
मुरादगंज :अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ऐमा पैगम्बरपुर में रविवार रात चोरों ने एक घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात व नकदी पार कर दिए। जब सुबह गृहस्वामी ने घर का सामान बिखरा देखा तो वह सन्न रह गए। चोरी की घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दिया है।ग्राम ऐमा पैगंबरपुर निवासी शिवकुमार तिवारी पुत्र माधवराम तिवारी की भीखेपुर में मेडिकल स्टोर की दुकान है। उनका बेटा मोहित कानपुर की एक कंपनी में फुटवियर डिजायनर है। रविवार रात को शिवकुमार के घर के पास वाले खेत में पानी लगा रहे थे। पानी लगाने के बाद वह समर चलता छोड़कर घर आ गया और ताला लगाकर सो गया। रात करीब तीन बजे मोहित उठकर खेत तक गया और करीब दस मिनट में वापस आकर वह भी सो गया। मौका पाकर चोरों ने घर में घुस आए और किचन का दरवाजा खोलकर अंदर छुपाकर रखे गए लगभग डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवरात व एक पॉलीथिन में बंधी रखी दो सोने की पुश्तैनी मुहरे व आधा किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने शिव कुमार के पेंट से 20 हजार रुपये भी निकाल लिए। घटन के बाद चोरों ने ताला खोलकर बाहर के एक कमरे में बैठकर डिब्बे व पॉलीथिन खोलकर जेवरात व मोहरे निकालकर डिब्बे व पॉलीथिन वहीं फेंक दिया। जब सुबह शिवकुमार की पत्नी सुषमा ने जब दरवाजे खुले देखे तो शक होने पर जेवरात देखा तो सामान बिखरा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने जल्द की घटना का राजफाश किए जाने का आश्वासन दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know