केडीए और नगर निगम मिलकर नौ तालाबों को बनाएंगे पिकनिक स्पॉट, जल संरक्षण का रखा जाएगा विशेष ध्यान
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
कानपुर:नगर निगम ने तालाबों के संरक्षण के लिए अनूठा रास्ता निकाला है। इसके अंतर्गत तालाबों का सुंदरीकरण कराने की तैयारी की जा रही है। ये तालाब यदि पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो जाते हैं तो लोग सुबह टहलने और शाम को घूमने सकेंगे। इसके साथ ही भू-माफिया तालाबों पर कब्जा नहीं कर पाएंगे। नगर निगम ने तय किया है कि बारिश के पानी से तालाबों को जोड़ दिया जाएगा इससे क्षेत्रों का भूगर्भ जल भी बढ़ जाएगा।एक करोड़ की लागत से होगा सुंदरीकरण नगर निगम सीमा में लगभग दर्जनों तालाब थे लेकिन भूमाफिया ने कब्जा कर लिया। कई में सरकारी ककॅलोनियां तक बस गई। अब बचे तालाबों को बचाने की मुहिम केडीए और नगर निगम ने शुरू की है। इसके लिए नगर निगम ने पहले चरण में नौ तालाबों को चिह्नित किया है। इन्हें एक करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इसके लिए ऐसा खाका खींचा जा रहा है जिससे कोई भी तालाबों पर कब्जा न कर पाए। इसके लिए जोन दो, पांच और छह में तीन-तीन तालाब लिए गए हैं। अधिशासी अभियंता एसके सिंह, आरके सिंह और अशोक भाटी ने बताया कि कार्य योजना तैयार हो गई है। जल्द काम शुरू हो जाएगा नए साल में पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो जाएंगे। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने पिछले दिनों तालाबों का हाल देखा था और जल्द कार्ययोजना तैयार करके काम कराने के आदेश दिए हैं।इनका ये है कहना
कार्ययोजना हर तालाब की तैयार हो गई है। पहले चरण में नौ तालाब है। जल्द काम शुूरू करा दिया जाएगा ताकि नए साल में जनता पिकनिक स्पॉट का मजा ले सकें।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know