औरैया पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से सिपाही और बदमाश घायल
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान औरैया में हुई ब्राह्मण व्यापारी की हत्या के मुख्य आरोपी संस्कार श्रीवास्तव उर्फ सुधीर शुक्ला उर्फ पाठक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान गोली लगने से सिपाही भी घायल हो गया। हत्यारोपी संस्कार श्रीवास्तव नाम बदलने में माहिर है। उसने नाम बदलकर किए कई हत्याएं की थीं। बदमाश पर 25,000 का ईनाम है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know