ट्रक लूट के इरादे से चालक व खलासी को बदमाशों ने पीटा
उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
अजीतमल (औरैया):बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ट्रक लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। बदमाशों ने चालक व खलासी को पीटा और ट्रक स्टार्ट करने का प्रयास, लेकिन स्टार्ट न होने पर वह नगदी व मोबाइल लूटकर बदमाश भाग निकले।बुधवार की देररात थाना क्षेत्र अयाना के गांव हंसुलिया के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मिहौली सरकारी गोदाम से गल्ला लादकर अजीतमल जा रहे ट्रक को अज्ञात बाइक सवारों ने ओवरटेक कर रोक लिया और गुलाबपुरा बकेवर जिला इटावा निवासी चालक प्रदीप व मोहला बनारसीदास औरैया निवासी खलासी छोटू के साथ ट्रक में घुसकर मारपीट कर ट्रक लूटने का प्रयास किया। ट्रक स्टार्ट नहीं हो सका। इस पर बाइक सवार बदमाश चालक की जेब से 1300 रुपये और मोबाइल लूट कर भाग निकले।
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची अजीतमल एवं अयाना पुलिस ने पूछतांछकर लुटेरों को पकडने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी।
अजीतमल कोतवाली प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी ट्रक चालक द्वारा दी गई है। बाइक सवार बदमाश का हेलमेट बरामद किया गया है। घटना अयाना थाना क्षेत्र की है। मामले को अयाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know