आवास दिलाए जाने की डीएम से लगाई गुहार
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
कंचौसी : भाग्यनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत कंचौसी में एक पीड़ित परिवार का मकान गिर जाने के बाद भी अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। पीड़ित कई बार अधिकारियों से आवास दिलाए जाने की गुहार लगा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंचौसी के मजरा विहारीपुर में रहने वाले परिवार के मुखिया सुदामा प्रसाद ने बताया कि उसका बना कच्चा मकान बरसात में गिरकर ढेर हो गया था। इस कच्चे मकान में पीड़ित परिवार के खाने पीने का सारा सामान, कपड़े, चारपाई आदि अन्य गृहस्थी का सामान मलवे में दब गया था। मकान गिरते समय सभी परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी लेखपाल से लेकर उच्च अधिकारियों को भी दी, लेकिन आज तक कोई जांच करने भी नहीं आया। पीड़ित सुदामा का परिवार अत्यंत निर्धन है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know