Top News

विद्युत लाइट का तार टूट कर गिरने से उसकी चपेट में आई दो भैंसों की हुई मौत

करेंट प्रवाहित लाइन गिरने से दो भैंसों की मौत

ब्यूरो चीफ सौरभ त्यागी रिपोर्टर महेन्द्र सिंह

जालौन (उरई)। रोज की तरह  आज भी  ग्राम सहाव निवासी याद राम  अपने जानवरों को लेकर  खेतों की ओर चराने के लिए निकले थे  तभी रास्ते में खेत में घास खा रही भैंस के ऊपर हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गई है। पशुपालक ने प्रशासन ने मुआवजा की दिलाये जाने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी यादराम पुत्र हरीप्रकाश की भैंस गांव के राम प्रसाद के खेत में खड़ी घास को खा रही थी तभी अचानक ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन टूट गयी। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आयी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई है। पशुपालक ने जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने के कारण भैंस मरने के मामले में बिजली विभाग से आर्थिक मदद दिलाये जाने के लिए एसडीएम को प्रत्यावेदन दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم