जुआ खेलते चार लोगों को दबोचा
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:थाना एरवाकटरा के उप निरीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम उमरैन में मुकेश पुत्र कांशीराम निवासी ग्राम डडौना थाना सौरिख जनपद कन्नौज , आशीष पुत्र विशुन दयाल निवासी ग्राम उमरैन थाना एरवाकटरा व पप्पू पुत्र तूफान सिंह निवासी ग्राम विजनौरा थाना सौरिख जनपद कन्नौज व सत्य नारायण पुत्र राम निवास निवासी ग्राम डडौना थाना सौरिख जनपद कन्नौज ताश पत्तों से रुपए पैसों की हार- जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय धर दबोचा। साथ ही उन्होंने तलाशी के दौरान 700 रुपए तथा मालफड़ पर 8 हजार 260 रुपए कुल मिलाकर 8 हजार 960 रुपए बरामद किये हैं। थाना पुलिस ने पकड़े गये नामजद आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know