Top News

हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन को

हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन को

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

औरैया:हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को सुबह आठ से 11:15 बजे तक, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दो बजे से शाम 5:15 बजे तक शहर के चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कालेज में होगी।
डीआईओएस ह्रदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत स्थिति अनुकूल होने की दशा में परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक परीक्षार्थी को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा।
संबंधित परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अथवा विद्यालय के प्रधानाचार्य के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने