Top News

मुख्यमंत्री का सुरक्षाकर्मी समेत 39 संक्रमित, एक की मौत

मुख्यमंत्री का सुरक्षाकर्मी समेत 39 संक्रमित, एक की मौत

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

औरैया:जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में जिले में मुख्यमंत्री के सुरक्षा कमांडों कर्मी समेत 39 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में दो न्यायिक कर्मचारियों के अलावा अधिवक्ता, सपा नेता, भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। वहीं, सैफई में भर्ती एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 18 हो गई है।जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अब तक 1804 संक्रमित सामने आए हैं। बुधवार को 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1440 हो गई है। जिले में अब एक्टिव केस 346 हो गए हैं। बताया कि बुधवार को सैफई में 31 वर्षीय एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1201 लोगों के सैंपल लिए। जिसमें आरटीपीसीआर के 625, ट्र-नॉट के छह और एंटीजन के 570 सैंपल लिए गए हैं। आगरा लैब से 1989 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। दिबियापुर एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में सात, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर में 10 और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय में तीन गंभीर संक्रमित मरीज भर्ती हैं। जबकि जिलेभर में 297 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।जनपद न्यायालय में छह, सदर कोतवाली में दो, आर्य नगर में दो, गुरुहाई मोहल्ला में एक, भीखमपुर में एक, द्विवेदी गेस्ट हाउस के पास नरायनपुर में एक, तिलक डिग्री कालेज में एक, गांव शाहबदिया करमपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र में थाना दिबियापुर में चार, सीएचसी दिबियापुर में एक, इंदिरा नगर दिबियापुर में एक, बेला रोड दिबियापुर में एक, दिबियापुर में दो, फफूंद में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फिरोज नगर अजीतमल में तीन, विद्यानगर बाबरपुर में एक, सूर्य नगर अजीतमल में एक, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र में पुराना अछल्दा में एक, नेबिलगंज में एक, कमंडलापुर में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव इकघरा में दो, सहार ब्लाक क्षेत्र के गांव तैयापुर में एक में एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा इटावा जनपद, अलीगढ़ जनपद और कानपुर देहात का एक संक्रमित भी जिले में मिला है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने