Top News

ठेली वाले को टक्कर मार कार पलटी, वृद्ध की मौत, जाम

ठेली वाले को टक्कर मार कार पलटी, वृद्ध की मौत, जाम

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

औरैया:फल बेचने के बाद ठेली लेकर घर जा रहे वृद्ध को कंचौसी मोड़ के पास कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार खड्ड में पलट गई। वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने जाम लगा दिया। सीओ और एसडीएम के समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला।दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी मौजी लाल (60) फल का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार की शाम वह फल बेचने के बाद रेहड़ी लेकर अपने गांव लौट रहे थे। कंचौसी मोड़ के पास दिबियापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारने के बाद खड्ड में पलट गई। इसके बाद कार सवार वहां से भाग गए।
टक्कर लगते ही फल व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी होते ही दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सूचना पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व एसडीएम सदर रमेश यादव ने आक्रोशित लोगों को समझाया। मुआवजे के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने