फर्जी रेलवे टिकट बनाते समय आरपीएफ ने एक को पकड़ा
नवनीत पोरवाल आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया : शहर के संजय गेट के पास फर्जी रेलवे टिकट बनाए जाने की सूचना आईआरसीटी दिल्ली की ओर से रेलवे अधिकारियों को की थी। मंगलवार को आरपीएफ रुरा के एसआई ने एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा, यहां पर चेकिग करते हुए पुलिस जनसेवा केंद्र संचालक को उठा ले गई। अचानक छापेमारी होते देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
मंगलवार की दोपहर फफूंद आरपीएफ पुलिस ने संजय गेट के पास संचालित जनसेवा केंद्र पर अचानक पहुंचकर छापेमारी की। जनसेवा केंद्र पर मौजूद मिले सनी दीक्षित नाम के युवक उन्होंने पकड़ लिया। आरपीएफ पुलिस के छापामारी करते देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरपीएफ रुरूा चौकी एसआई गोपाल सिंह ने बताया कि आईआरसीटी दिल्ली से उन्हें सूचना दी गई कि औरैया में सनी दीक्षित नाम की ई-मेल आईडी से 2018 से अब तक बिना वैध आईडी के रेलवे टिकट बनाए जा रहे हैं। सूचना पर उन्होंने आरपीएफ फफूंद के साथ मंगलवार को जनसेवा केंद्र पर छापा मारा है। उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से सनी दीक्षित की आईडी से जारी किए गए रेलवे टिकट का पूरा ब्यौरा भी उपलब्ध कराया गया है, जिसे वह साथ लाए हैं। छापेमारी के दौरान केंद्र पर मौजूद लैपटॉप में व आईडी मिली है, जिससे लगभग दो सौ रेलवे टिकट बनाए गए हैं। इस बीच पुलिस ने दुकान में रखे लैपटॉप, मोबाइल, प्रिटर व अन्य दस्तावेज भी बरामद कर अपने साथ ले गई है। पुलिस टीम को देख आसपास के व्यापारी भी मौके पर आ गए। उन्होंने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन आरपीएफ पुलिस की ओर पुख्ता सुबूत दिखाए जाने के बाद वह कुछ नहीं बोल सके।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know