Top News

डोम मशीन परखेगी तेल की गुणवत्ता

डोम मशीन परखेगी तेल की गुणवत्ता

नवनीत पोरवाल आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया: खाद्य तेल की जांच को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने जिले को डोम मशीन की सौगात दी है। जो महज कुछ मिनट में तेल की गुणवत्ता चेक करके बता देगी कि तेल प्रयोग करने लायक है नहीं है। इससे अब प्रतिष्ठानों द्वारा लोगों को दूषित खाद्य पदार्थों पर रोक लगेगी।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) मेरठ ने जनपद को खाद्य तेलों की गुणवत्ता परखने के लिए जिले को डोम24 मशीन दी गई है। जिसके द्वारा आसानी से तेल गुणवत्ता परख ली जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता शंकर बिद ने बताया कि ने बताया कि डोम मशीन के आने से जिले में पहली ऐसी मशीन आई है जिससे टेस्टिग करने के बाद यहीं पर उसका परिणाम भी मिल जाएगा। डोम मशीन से औरैया शहर के दिबियापुर रोड, और महावीर गंज के प्रतिष्ठानों में चेकिग की गई है जिसमें दुकानों में तेल सही पाया गया है। अगर किसी प्रतिष्ठान में गुणवत्ता विहीन खाद्य तेल पाया जाता है तो पहली बार में उसे चेतावनी और बार-बार ऐसा करने पर उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। क्या मशीन में खास - 400 डिग्री सेल्सियस में करेगी काम ।

- वेजिटेबल आयल की ही हो सकेगी जांच। वर्जन-

जिले को डोम24 मशीन दी गई है, जिसके द्वारा तेल की गुणवत्ता को परखी जाएगी। इससे अगर कोई दुकानदार एक ही तेल को कई बार प्रयोग कर खाद्य पदार्थ बना रहा है तो पकड़ में आ जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने