बीते 9 सितम्बर को हुए रिटायर्ड पशु चिकित्सक हत्याकाण्ड के मुख्य अभियुक्त को पुलिस से हुई मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरेया:शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति के निर्देशन व ,अपर पुलिस अधीक्षक औरैया कमलेश दीक्षित के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली औरैया की पुलिस टीम द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं दबिश के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संस्कार श्रीवास्तव उर्फ सुधीर शुक्ला उर्फ कप्तान शुक्ला उर्फ अरविन्द उर्फ गुरू जी उर्फ पाठक जी पुत्र आनन्द स्वरूप नि0 मानपुरा थाना बकेवर जनपद इटावा हाल पता कस्बा लखना थाना बकेवर जनपद इटावा को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त जलोखर नहर पटरी मार्ग पर वन विभाग की नर्सरी के आगे, बीते 9 सितम्बर को हुए हत्याकाण्ड में प्रयुक्त कार जेन ऐस्टिलो एवं पिस्टल व कारतूस तथा खोखा कारतूस के साथ मुठभेड़ के उपरान्त गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को पुलिस पार्टी द्वारा रोकने पर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया । पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा पुलिस पार्टी का का0 सुमित भी घायल हुआ है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया में मु0अ0सं0 737/20 धारा 307 आईपीसी व अपराध सं0 738/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है अभियुक्त संस्कार उपरोक्त बीते 9 सितंबर को कैलाश नरायन दीक्षित नि0 दिबियापुर बाईपास रोड औरैया की हत्या मे वांछित अभियुक्त था जो घटना के बाद से फरार चल रहा था जिस पर पुलिस अधिक्षक औरैया द्वारा 25000 रु. का पुरस्कार भी घोषित था अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो अपना नाम बदल बदल कर हत्या ,लूट व चोरी जैसे अपराध उ0प्र0 के अलावा अन्य प्रान्तों में भी कारित करता है। राजस्थान के बासवाड़ा, चित्तौड़गण व ब्यावर सिटी अजमेर थानों में भी इसके द्वारा कई अपराध कारित किये गये जहाँ पर इसने अपना नाम व पता कप्तान शुक्ला पुत्र मंगल शुक्ला निवासी सरोवर नगर बाँसवाड़ा(राजस्थान) अंकित कराया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी से पुलिस को लूट, हत्या व चोरी जैसे अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
बरामदगी में --
एक अदद पिस्टल देशी 32 बोर
तीन अदद कारतूस जिन्दा 32 बोर
2 अदद खोखा कारतूस 32 बोर
1 अदद कार जेन एल एक्स स्टाइलों नं UP14AY3056
1 अदद मोबाईल फोन विवो
520 रू नगद
गिरफ्तार / सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत थाना कोतवाली औरैया , निरीक्षक राजदेव प्रजापति थाना कोतवाली औरैया , उ0नि0 सुधीर कुमार भारद्वाज , उ0नि0 कालीचरन , उ0नि0 बलवीर सिंह ,
का0 गौरव शुक्ला ,का0 धर्मेन्द्र थाना कोतवाली औरैया (सर्विलांस), का0 सुमित कुमार थाना कोतवाली औरैया , का0 धर्मेन्द्र सर्विलान्स सैल औरैया , का0 मनीष सर्विलान्स सैल औरैया , का0 दीपक सर्विलान्स सैल औरैया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know