Top News

सफर में राहत : अनलॉक-4 में 70 फीसदी बसों का संचालन हुआ शुरू

उत्तर प्रदेश न्यूज 21/ आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

अनलॉक-4 के दौरान लखनऊ के चारों बस अड्डों से बसों का संचालन पूरी तरह से शुरू हो गया है। चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग व अवध बस स्टेशन से हर घंटे एसी व साधारण बसें चलने लगी हैं। इन सभी बस अड्डों से यूपी के 75 जनपदों समेत दिल्ली और राजस्थान के लिए भी बसें संचालित होने लगी हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस बताते हैं कि लखनऊ के चारों बस अड्डों से 70 फीसदी बसों का संचालन शुरू हो गया है। बसों के संबंध में पूछताछ के लिए हर बस अड्डे पर यात्री सुविधा के मद्देनजर नंबर जारी किए गए हैं। वहीं लखनऊ में पांचवा बस अड्डा सीतापुर रोड स्थित जानकीपुरम में बनेगा। यहां सीतापुर, दिल्ली, बरेली, मार्ग की बसें चलेंगी। 

इन बस अड्डों से यहां की बसें मिलेंगी

  • चारबाग बस अड्डे से-कानपुर, रायबरेली, हरदोई, सुलतानपुर, फैजाबाद, हैदरगढ़, जगदीशपुर, मौरावां, अलीगंज व मुसाफिरखाना आदि।  
  • कैसरबाग बस स्टेशन से-गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, हरदोई, फर्ररूखाबाद, दिल्ली, सीतापुर, गोरखपुर, लखीमपुर, विसवां, मल्लावां आदि।
  • आलमबाग बस टर्मिनल से-दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, बरेली, आगरा, अलीगढ़, इटावा, सहरानपुर, जयपुर, मऊ, बलिया आदि। 
  • अवध बस स्टेाशन से-दिल्ली, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, गाजीपुर आदि। 

बसों की जानकारी के लिए मिलाएं फोन
चारबाग बस अड्डा 94150-49750, आलमबाग बस टर्मिनल 94150-49544, कैसरबाग बस स्टेशन 94151-15343 व अवध बस स्टेशन 0522-3510951 व परिवहन निगम हेल्पलाइन नंबर 18001802877 पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। 

इसी महीने उत्तराखंड की बसें चलेंगी
दो राज्यों के बीच बस संचालन शुरू होने के बाद अब उत्तराखंड के बसें चलाने की तैयारी शुरू हो गईं हैं। निगम प्रशासन ने उत्तराखंड सरकार को चिट्ठी भेजकर बस संचालन की अनुमति मांगी है। उम्मीद है कि दस दिन के भीतर पत्राचार की औपचारिकता पूरी हो जाएगी। लिहाजा इसी महीने बसों का संचालन शुरू होगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने