लूट के मोबाइल खरीदारों की तलाश में औरैया पहुंची एमपी पुलिस
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:मध्य प्रदेश में वर्ष 2016 में ट्रेन में लूटे गए मोबाइलों की तलाश में एमपी पुलिस दो दिन से औरैया में डेरा डाले है। एमपी पुलिस को औरैया में लूटे गए मोबाइल के खरीदारों का सुराग मिला है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ कर रही है।वर्ष 2016 में मध्य प्रदेश में ट्रेन से मोबाइल की एक पेटी लूट ली गई थी। मोबाइल मालिक की ओर से मध्य प्रदेश में मामला दर्ज कराने को तहरीर दी गई थी। इस मामले में एमपी पुलिस की ओर से चार साल से जांच चल रही है। जनवरी 2020 में तथ्य सामने आने पर एमपी पुलिस ने थाना हबीवगंज भोपाल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने लूटे गए मोबाइलों के उपयोग के बाद उनका पूरा ब्यौरा जुटाया। जिसमें औरैया में कई लोग लूटे गए मोबाइल खरीदने को लेकर पुलिस के रडार पर आए हुए हैं। इस घटना में पुलिस पिछले दो दिन से औरैया में डेरा जमाए है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे बुधवार को सदर कोतवाली परिसर में पूछताछ की गई। इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस व एमपी पुलिस ने कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know