*अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशी में काली माता दरबार में श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन*
घनश्याम सिंह
औरैया :श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ताओं ने काली माता के दरबार में श्री रामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन किया।।
आदर्श पुरुषोत्तम श्री राम का अयोध्या नगरी में भव्य मंदिर निर्माण कराये जाने की भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है,इस खुशी को और खुश नुमा बनाने के लिए भाजपा सहार मण्डल अध्यक्ष विमल दुवे की अगुआई में नारायण शुक्ला,शिवकिशोर दीक्षित,डब्बू मिश्रा,पार्थ मिश्रा आदि तमाम श्री राम भक्तों ने श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया, इस मौके पर तमाम कस्बा वासियों ने मानस पाठ का श्रवण किया,इस मौके पर कस्बे के तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।।
फोटो: श्री राम चरितमानस का पाठ करते भाजपा कार्यकर्ता
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know