छह दिन से चल रही विवेचना, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
औरैया। अयोध्या में पांच अगस्त को हुए रामजन्म भूमि शिलान्यास के दिन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय द्वारा रायफल से की गई हर्ष फायरिंग के मामले में छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की जांच चल रही है। अहम बातयह है कि इस मामले में घटना के बाद ही पुलिस की ओर से हर्ष फायरिंग करने के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने के लिए पुलिस टीमों द्वारा दविशें शुरू कर दी गईं थी। लेकिन आज तक पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर उसका पता भी लगा नहीं सकी है।
इस संबंध में प्रभारी एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उसके बाद से उसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दविशें दे रहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know