उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:मिशन मोड प्रोजेक्ट के तहत जिले के सभी निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण 30 सितंबर तक किए जा रहे हैं। कोई भी निर्माण श्रमिक 30 सितंबर तक श्रम विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेश चंद दीक्षित ने बताया कि भारत सरकार की ओर से मिशन मोड प्रोजेक्ट योजना शुरू की गई है। यह योजना जुलाई में शुरू की गई थी। यह 30 सितंबर तक चलेगी। इस योजना के तहत यदि किसी निर्माण श्रमिक का अभी तक श्रम विभाग में पंजीकरण नहीं हुआ है। तो वह व्यक्ति अपना पंजीकरण करा सकता है। इसके लिए उसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, स्वयं का फोटो व 90 दिन काम का प्रमाण पत्र देना होगा।
रजिस्ट्रेशन किसी भी सीएचसी, ई गवर्नेंस व डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूपी बी ओ सी डब्ल्यू डॉट इन की वेबसाइट से किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिक खंड विकास अधिकारी कार्यालय के माध्यम से भी अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इस योजना के तहत जुलाई महीने में 568 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया था, जबकि अगस्त महीने में अभी तक करीब 150 श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराने के लिए विभाग की ओर से
लगातार प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते कुछ समय के लिए श्रमिकों का पंजीकरण रोक दिया गया था।
लगातार प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते कुछ समय के लिए श्रमिकों का पंजीकरण रोक दिया गया था।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know