उत्तर प्रदेशन्यूज21
औरैया। थाना बेला के उप निरीक्षक अवनीश कुमार ने मंगलवार की शाम करीब सवा चार बजे ग्राम नीमसार नाला के किनारे रामू, मुलायम सिंह, दीपू, रोहित, पंचम, महेंद्र सिंह व मनसुख निवासीगण ग्राम करौली थाना वेला को लाक डाउन का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते समय पकड़ लिया। इसी तरह से इसी को थाना के उप निरीक्षक हेमंत कुमार ने मंगलवार की शाम करीब सवा 6 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम डमरपुर में योगेंद्र सिंह, राम सिंह निवासी ग्राम डमरपुर थाना वेला व दशरथ सिंह निवासी ग्राम पिपरी थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को जुआ खेलते समय पकड़ लिया। थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know