मोबाइल की खिड़की खोल सुनेंगे कहानियां
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए खिड़की नाम से ई-मैगजीन लांच की है। इससे बच्चों को घर बैठे ही पाठ्य सामग्री उपलब्ध होंगी। लाइब्रेरी के रूप में बनी ई-मैगजीन में प्रारंभिक कक्षाओं में उपयोगी ऑडियो कहानी, कविता व पिक्चर बुक दी गई है। इसे शिक्षकों के बाद बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप परशेयर किया जाएगा।कोरोना संक्रमण की वजर से विद्यालय बंद चल रहे हैं और छात्र घर पर बैठकर ही पढ़ाई कर रहे हैं। विभिन्न डिजिटल माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को ई-लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी। विभाग की ओर से शिक्षिकों को ई-मैगजीन का पहला अंक प्रकाशित कर मोबाइल पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसका नाम लाइब्रेरी खिड़की रखा गया है। बच्चों में पढने और सीखने की प्रक्रिया को जागृत करने के उद्देश्य से यह पहली की गई है। ई-मैगजीन सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को प्रकाशित की जाएगी जो शिक्षकों को उनके मोबाइल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। शिक्षक के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध करा देंगे।
बीएसए एसपी सिंह का इस संबंध में कहना है कि कोविड-19 के चलते के कारण स्कूल बंद रहने से सबसे ज्यादा छोटे बच्चे प्रभावित हुए हैं। उन्हें मानसिक रुप से स्वस्थ रखने के साथ ही उनके रचनात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए ई-मैगजीन लांच की गई है। बच्चों की उम्र के हिसाब से इसमें पाठ्य क्रम सामग्री दी गई है। इसमें उनमें पढ़ाई की रोचकता बनी रहेगी
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know